भारत
भाजपा ने प्रदीप वर्मा को झारखंड से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
jantaserishta.com
9 March 2024 5:40 PM IST

x
भाजपा ने प्रदीप वर्मा को झारखंड से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
नई दिल्ली: भाजपा ने झारखंड में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए डॉ. प्रदीप वर्मा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
भाजपा ने मंगल पांडेय, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी ने विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





