ब्राह्मण वोटर्स साधने के लिए भाजपा ने बनाया प्लान, बनाई ब्राह्मण टास्क फोर्स

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर बिरादरी को लुभाने में जुटी भाजपा ने अब ब्राह्मणों को साधने के लिए 'टास्क फोर्स' बनाने का फैसला लिया है। सोमवार को यूपी के उन भाजपा नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई, जिनका समाज पर अच्छा प्रभाव माना जाता रहा है। इन नेताओं की एक कमिटी बनाई गई है, जो राज्य में ब्राह्मण समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इससे पहले रविवार को इन सभी नेताओं की भाजपा के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात हुई थी। माना जा रहा है कि इन बैठकों में समुदाय को पार्टी से जोड़ने और उनके हितों के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने को लेकर रणनीति तैयार की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





