बीजेपी ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह के घर में लगाई बड़ी सेंध, बहू अपर्णा को शिवपाल यादव ने दी यह सलाह

लखनऊ: भाजपा के जाने की अटकलों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मुलायम परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव को सलाह दी है कि वह सपा में ही रहें और काम करें। अभी उन्हें बहुत कुछ सीखना है। शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में यह बात कही। अपर्णा यादव के भाजपा में जाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वैसे इस बारे में वही जवाब दे सकती हैं, लेकिन हमसे राय मांगी जाएगी तो हम यहीं कहेंगे कि उन्हें सपा में रह कर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में एकदम से कुछ नहीं मिलता है। पार्टी में पहले उन्हें काम करना चाहिए और फिर फल मिलता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





