भारत

उपचुनाव नतीजे ब्रेकिंग: रामपुर में बीजेपी 14140 वोटों से आगे, जीत के करीब

jantaserishta.com
26 Jun 2022 1:34 PM IST
उपचुनाव नतीजे ब्रेकिंग: रामपुर में बीजेपी 14140 वोटों से आगे, जीत के करीब
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी को झटका लगना तय माना जा रहा है. भगवंत मान के गांव में भी आम आदमी पार्टी चुनाव हार गई है. यहां शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान 7052 वोटों से आगे चल रहे हैं. सिमरनजीत सिंह मान का जीतना लगभग तय माना जा रहा है. सिमरनजीत सिंह मान 29 साल बाद जीत की दहलीज पर पहुंचे हैं. आखिरी 9000 वोटों की गिनती बची है.

रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने 14140 वोटों की बढ़त बना ली है. यहां अब तक आजम समर्थक सपा उम्मीदवार असीम रजा को 296568 और बीजेपी के घनश्याम सिंह को 310708 वोट मिले.
दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने चुनाव जीत लिया है. दुर्गेश पाठक ने करीब 11555 वोटों से जीत हासिल की. दूसरे नंबर पर बीजेपी के राजेश भाटिया रहे. दुर्गेश पाठक की जीत पर AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने बधाई दी है. राघव चड्ढा ने कहा कि मैं राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों को एक बार फिर AAP पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाने के लिए धन्यवाद देता हूं. आज के उपचुनाव में जीत 'केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस' की पुष्टि है. मेरे भाई दुर्गेश पाठक को शुभकामनाएं, क्योंकि मैं उन्हें जिम्मेदारी सौंपता हूं. बता दें कि राघव के इस्तीफे के बाद राजेंद्रनगर सीट पर उपचुनाव हुए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story