भारत

FIR दर्ज! नेता का बेटा मुश्किल में पड़ा, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
20 Jan 2023 3:44 PM IST
FIR दर्ज! नेता का बेटा मुश्किल में पड़ा, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख के बेटे का अवैध पिस्टल के साथ डांस करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो 8 जनवरी का बताया जा रहा है जो बीजेपी की असमोली ब्लॉक प्रमुख के बेटे का है. वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
वीडियो में ब्लॉक प्रमुख का बेटा अनिकेत और उसके दोस्त नशे में राइफल और पिस्टल लेकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. मामले की जांच कर रहे एसआई धनवीर सिंह को ये वीडियो whatsapp के जरिए मिली थी.
वीडियो को लेकर जब एसआई धनवीर सिंह ने छानबीन की तो उसमें पिस्टल लेकर नाच रहे युवक की पहचान असमोली ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत के रूप में हुई.
इस मामले में धारा 336 और 30 के तहत केस दर्ज किया गया है. वीडियो में अनिकेत के साथ उसके कुछ अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं जो हाथ में राइफल लिए हुए हैं. पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story