भारत
'एसआईआर का विरोध करने वालों को जनता सबक सिखाएगी', विपक्ष को भाजपा नेताओं ने दिया जवाब
jantaserishta.com
29 Nov 2025 3:29 PM IST

x
नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर सियासत जारी है। खासकर पश्चिम बंगाल में एसआईआर का विरोध किया जा रहा है। इस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने शनिवार को करारा जवाब दिया और कहा कि जो लोग इसका विरोध करेंगे, उन्हें जनता सबक सिखाएगी।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा, “एसआईआर जरूर होगा। यह चुनाव आयोग की प्रक्रिया है। अगर कोई वोट अवैध पाया जाता है, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा और अगर कोई वैध वोट गलत तरीके से हटाया गया है, तो उसे फिर से जोड़ा जाएगा।"
इसके साथ ही, मनोज तिवारी ने कहा कि जो लोग इसका विरोध करेंगे, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। बिहार में हार के बाद कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग पर मनोज तिवारी ने कहा, "उन्हें अपनी हार का रिव्यू करने दें। हम अगले पांच सालों में बिहार को खुशहाल बनाने पर फोकस करेंगे।"
वहीं, टीएमसी पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, "टीएमसी चुनाव आयोग का मजाक उड़ाना चाहती है। ये लोग चुनाव आयोग गए और वहां सिर्फ बयान दे रहे हैं। एसआईआर बिहार में पूरी तरह ठीक रहा, लेकिन जब बंगाल में ऐसा हुआ, तो उन्हें लगता है कि उनके वोट बैंक पर असर पड़ सकता है। वे सिर्फ अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।"
बिहार में भाजपा की सहयोगी जदयू के नेताओं ने भी एसआईआर मुद्दे पर विपक्ष को जवाब दिया है। जदयू विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर बदलाव होना चाहिए और यह पहले भी लगातार होता रहा है।
बिहार में हुए एसआईआर के बारे में बताते हुए नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा, "बिहार में कोई परेशानी नहीं हुई। मरे हुए लोगों और जो अब यहां नहीं रहते, उनके नाम हटाने का काम हुआ। अगर कोई यहां का रहने वाला है, तो उसे रेजिडेंस सर्टिफिकेट या दूसरा वैलिड डॉक्यूमेंट जमा करना चाहिए। वोटर लिस्ट में बदलाव रेगुलर होता रहा है और जो लोग हंगामा कर रहे हैं, वे बेवजह ऐसा कर रहे हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





