भारत
विपक्ष की बैठक के विरोध में भाजपा के नेता पहुंचे जेपी आवास, 'भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र' बनाने का लिया संकल्प
jantaserishta.com
23 Jun 2023 3:23 PM IST

x
DEMO PIC
पटना: पटना में एक ओर जहां विपक्षी दलों की बैठक चल रही है। वहीं, इस बैठक के विरोध में भाजपा के नेताओं ने विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पटना के लोकनायक जय प्रकाश नारायण आवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके आदशरें पर चलने का संकल्प दोहराया।
विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा के नेता पटना स्थित जेपी आवास पहुंचे और उनकी प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर उनके आदशरें पर चलने का संकल्प दोहराया तथा सामूहिक रूप से 'भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र' और जाति-विहीन समाज बनाने की शपथ लेते हुए इसे बिहार की धरती पर उतारने का संकल्प लिया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी एकता की बिहार में बैठक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण के आदशरें एवं सिद्धांतों को शर्मसार कर रही है।
सिन्हा ने कहा कि बिहार की धरती से जेपी ने 'संपूर्ण क्रांति' का बिगुल फूंककर एवं तानाशाह कांग्रेस सरकार को देश से उखाड़ फेंका था। आज उसी आंदोलन से निकले लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार, राज्य और देश की जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान करते हुए कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं।
सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस कांग्रेस को उखाड़ फेंका था, आज उसी कांग्रेस सहित अन्य दलों के भ्रष्ट नेताओं का बिहार में जुटान कर बिहार का अपमान किया जा रहा है। बिहार की धरती से ही कांग्रेसयुक्त बनाने का नारा लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





