भारत

भाजपा नेताओं ने नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की, कांग्रेस ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कसा तंज

jantaserishta.com
10 Jun 2023 5:44 PM IST
भाजपा नेताओं ने नाथूराम गोडसे की प्रशंसा की, कांग्रेस ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कसा तंज
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस ने शनिवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की प्रशंसा करने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की और पीएम मोदी का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा, उन्होंने बापू के चश्मे को स्वच्छ भारत के लोगो में बदल दिया, लेकिन वह अपने सहयोगियों को ऐसा बोलने से रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उसकी तारीफ की है। लेकिन जिस व्यक्ति ने पहले से चले आ रहे निर्मल भारत अभियान की रीब्रांडिंग स्वच्छ भारत अभियान के रूप में की और महात्मा के चश्मे को उसका लोगो बनाया, वह कुछ नहीं बोलता है और न ही अपने सहयोगियों को ऐसा बोलने से रोकने के लिए कोई कार्रवाई करता है।
जयराम रमेश की यह टिप्पणी शुक्रवार को गिरिराज सिंह के द्वारा दिए गए बयान पर आई है। गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि अगर गोडसे गांधी का हत्यारा है, तो वह देश का बेटा भी है। वह भारत में पैदा हुआ था, और वह औरंगजेब या बाबर जैसा आक्रमणकारी नहीं था। जिसे बाबर का बेटा कहलाने में खुशी होती है, वह भारत माता का बेटा नहीं हो सकता।
रिपोर्ट के अनुसार, सिंह ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की थी। इससे पहले, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के बलिया की अपनी यात्रा के दौरान गोडसे को देशभक्त करार देने के बाद विवाद खड़ा कर दिया था।
रावत ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था, ''गांधी जी की हत्या हुई थी, वह अलग बात है। लेकिन जहां तक मैंने गोडसे को समझा और पढ़ा है, वह भी देशभक्त था। रावत ने गोडसे को राष्ट्रपिता के साथ उपनाम साझा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए देशभक्त करार दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story