भारत
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
jantaserishta.com
11 Feb 2023 1:00 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा नेताओं ने शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन करता हूं। हम राष्ट्रीय प्रगति और गरीबों की सेवा के लिए उनके प्रयासों को कभी नहीं भूलेंगे। उनकी ²ष्टि से प्रेरित होकर, हम यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं कि विकास का लाभ वंचितों और दलितों तक पहुंचे।"
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा "अंत्योदय और एकात्म मानवतावाद के माध्यम से उन्होंने हर व्यक्ति को देश की प्रगति में सहभागी बनाने का रास्ता दिखाया। दीनदयाल जी के जनकल्याण के मार्ग पर चलकर मोदी सरकार वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ रही है।"
साथ ही एक ट्वीट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "एकात्म मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अद्वितीय विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर शत शत नमन। आपका पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। आप सदैव प्रेरणास्रोत बनकर हमारे पथ को आलोकित करते रहेंगे।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आजादी के बाद समाज के निचले तबके के व्यक्ति के कल्याण की बात करने वाली आवाज एक साजिश का शिकार हो गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने देश और दुनिया में प्रसिद्ध अंत्योदय की बात की थी।"
इस बीच, दिल्ली भाजपा इकाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थापित दिवंगत नेता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी, डॉ. हर्षवर्धन, विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता और वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे।
Tagsपंडित दीनदयाल उपाध्यायप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीबीजेपीबीजेपी नेताPandit Deendayal UpadhyayPrime Minister Narendra ModiPM ModiBJPBJP leader
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





