भारत

शरद यादव के निधन पर नीतीश, लालू, तेजस्वी सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक

jantaserishta.com
13 Jan 2023 10:39 AM IST
शरद यादव के निधन पर नीतीश, लालू, तेजस्वी सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक
x

फोटो: सोशल मीडिया

पटना (आईएएनएस)| देश के वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से बिहार की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राजद के नेता लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित भाजपा के नेताओं ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी का निधन दु:खद है। शरद यादव से मेरा बहुत गहरा संबंध था। मैं उनके निधन की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं।
उन्होंने कहा कि वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
राजद के अध्यक्ष और उनके साथ राजनीति करने वाले लालू प्रसाद ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट कर लिखा कि अभी सिंगापुर में रात्रि में शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूं। आने से पहले मुलाकात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में। शरद भाई, ऐसे अलविदा नही कहना था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद ने कहा कि मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ। कुछ कह पाने में असमर्थ हूँ।
उन्होंने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार उनके परिजनों के साथ है।
इसके साथ हीं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भी शरद जी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी आन्दोलन के महान सेनापति के साथ हीं मंडल मसीहा के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।
भाजपा के नेताओं ने भी शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट किया है। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यादव के निधन पर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, समाजवादी नेता आदरणीय श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक सुलझे हुए राजनेता थें। उनके निधन से राजनीतिक जगत को गहरा झटका लगा है।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि शरद यादव का निधन दुखद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story