BJP नेताओं ने PM मोदी को सम्मानित किया, वरिष्ठ नेता आडवाणी-जोशी वर्चुअली हुए शामिल

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज हो रही है.एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, एस जयशंकर, अनुराग ठाकुर, मुख्तार अब्बास नकवी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. इस बैठक में 5 राज्यों में चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा. इसके अलावा कोरोना समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी. ये बैठक एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हाइब्रिड रूप में आयोजित हो रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 124 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं. शेष लोग वर्चुअली तौर पर बैठक में शामिल होंगे.
BJP veteran LK Advani attending the @BJP4India National Executive Meet virtually . pic.twitter.com/mXIizGnKdG
— Anand Prakash Pandey (@anandprakash7) November 7, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





