भारत
तेजाब हमला, अपराधियों का एक बार फिर तांडव देखने को मिला
jantaserishta.com
6 April 2025 4:54 PM IST

x
BJP नेता की बेटी को बनाया निशाना.
बेगूसराय: बिहार में एक लड़की पर तेजाब से हमला कर अपराधियों ने सबको दहला दिया है। वारदात बेगूसराय जिले की है। एसिड हमले में झुलसी लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप है। घटना बखरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 की बताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जिस लड़की पर एसिड फेंका गया है वो यहां के स्थानीय बीजेपी नेता की बेटी हैं। एसिड से किए गए हमले में लड़की बुरी तरह से झुलस गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार की रात लड़की अपने घर में सो रही थी उसी वक्त अपराधियों ने घर में घुसकर उसपर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंके जाने के बाद लड़की चीखने लगी।
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि घर की खिड़की से लड़की पर तेजाब फेंका गया है। अज्ञात अपराधियों की इस करतूत से इलाके में दहशत का माहौल है। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने इस पूरे मामले में पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लड़की के परिजनों ने बताया कि अचानक नींद से जगी लड़की ने चेहरे पर जलन होने की बात कही।
लड़की ने बताया कि उन्हें अंदेशा हुआ कि किसी ने उनपर एसिड फेंका है। परिजनों के मुताबिक, जांच के दौरान बिस्तर पर एसिड के अंश मिले। बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। बता दें कि वारदात को अंजाम देने के बाद से अपराधी फरार बताए जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





