भारत

भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर बदला बायो, नाम के साथ जोड़ा 'मोदी का परिवार'

jantaserishta.com
4 March 2024 2:33 PM IST
भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर बदला बायो, नाम के साथ जोड़ा मोदी का परिवार
x

भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर बदला बायो, नाम के साथ जोड़ा 'मोदी का परिवार'

नई दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध जताते हुए भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल कर अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' जोड़ दिया है।
लालू यादव के बयान के खिलाफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में खड़े होते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम को बदल कर उसके आगे 'मोदी का परिवार 'जोड़ दिया है।
इससे पहले भाजपा नेता विनोद तावड़े ने लालू यादव के बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि चुनावों में लगातार मिल रही हार से निराश और हताश होकर लालू यादव अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने लगे हैं। उन्होंने लालू यादव को भ्रष्ट और उनकी पार्टी आरजेडी को परिवारवादी पार्टी करार देते हुए भी जमकर निशाना साधा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story