भारत

ट्रैक्टर से टकराई बीजेपी नेता की कार, दो लोगों की मौत

Admin2
3 July 2021 8:04 AM GMT
ट्रैक्टर से टकराई बीजेपी नेता की कार, दो लोगों की मौत
x
4 की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश। जिले के हिंडोरिया थाना इलाके में भाजपा नेताओं की कार हादसे का शिकार हो गई। ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर है। घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार से आ रही भाजपा नेताओं की कार की टक्कर ट्रैक्टर से टकरा गई। जोरदार टक्कर से कार में सवार 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों की चींख पुकार सुनते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल इलाज के घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही वाहनों के सवारों को मिलाकर 10 लोग घायल हुए। हादसा ग्राम घाट पिपरिया लालघाटी के बीच हुआ है।

हादसे में बिहार के किसान मोर्चा के बीजेपी नेता और एक अन्य की मौत हो गई। चार की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

Next Story