भारत

खुदकुशी: बीजेपी नेता की मिली लाश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
26 April 2022 3:38 PM IST
खुदकुशी: बीजेपी नेता की मिली लाश, मचा हड़कंप
x

मुक्तसर: पंजाब के मुक्तसर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर लीडर विशाल कमरा की खुदकुशी का मामला सामने आया है. मृतक के बेडरूम से सुसाइड नोट और मोबाइल भी मिला है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

शहर की बोहरा कॉलोनी में रहने वाले बीजेपी नेता विशाल कमरा अपने घर में बेड पर बेसुध पड़े हुए थे. जब किसी काम से उनके घर पहुंचे रिश्तेदार ने देखा तो तुरंत उनको हॉस्पिटल में ले जाकर इलाज शुरू करवाया, जहां पर उन्होंने जिंदगी को अलविदा कह दिया. इसके बाद थाना सिटी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रख दिया है.
बताया गया कि पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक की लाश परिवारिक सदस्यों को दी जाएगी. जब मृतक ने सुसाइड किया तब उनकी पत्नी पढ़ाने के लिए स्कूल गई हुई थी और बिस्तर से एक सुसाइड नोट और शीशी भी मिली है. पुलिस उसकी जांच कर रही है.
पुलिस ने बताया कि इस आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट मिला है और एक कांच की शीशी मिली है. पुलिस उनके वॉट्सऐप और फोन कॉल को गंभीरता से जांच रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके. वहीं, पुलिस बीजेपी नेता की मौत में पैसों के लेनदेन के एंगल की भी जांच करने में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story