बीजेपी नेता का ठसन, बेइज्जती होने पर DSP को बुलाया और फिर...

हरियाणा। बीजेपी नेता मनीष सिंगला को साइक्लोथॉन प्रोग्राम के दौरान पुलिसकर्मी के द्वारा मंच से उतारे जाने और कार्यक्रम से बाहर किए जाने वाले मामले में नया अपडेट सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा माफी मांगी जा रही है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है. मनीष सिंगला ने डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा को माफ करते हुए कहा कि जो हुआ अनजाने में हुआ, अब कोई गिला-शिकवा नहीं हैं.
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल गणेशीलाल के बेटे मनीष सिंगला रविवार को साइक्लोथॉन यात्रा में शामिल हुए थे. इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि थे. इस दौरान डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने मनीष सिंगला को मुख्यमंत्री के मंच से उतारकर गेट से बाहर निकाल दिया था. इस घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया. पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी जितेंद्र राणा और मनीष सिंगला को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बुलाया. यहां जींद के डीएसपी जितेंद्र राणा ने मनीष सिंगला के साथ बैठक कर माफी मांगी और वीडियो जारी किया.
डीएसपी जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वे मनीष सिंगला को पहचान नहीं पाए थे. मौके पर मौजूद बाकी लोगों के साथ उन्हें भी VIP स्टेज से हटने के लिए कह दिया. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान मेरा किसी भी शख्स के सम्मान को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था. मैं अपनी भूल स्वीकार करते हैं. डीसीपी के द्वारा अपनी चूक स्वीकरा करने के बाद मनीष सिंगला ने कहा कि वे और उनका पूरा परिवार हरियाणा पुलिस का पूरा मान-सम्मान करता है. वे डीएसपी जितेंद्र राणा से पहले कभी नहीं मिले. अब वे इनके जवाब से संतुष्ट हैं, अब उनके बीच कोई गिला-शिकवा नहीं है.
Meet DSP Jitendra Rana of @SirsaPolice who is publicly apologising to BJP Leader Manish Singla. Manish Singla is the Son of Ex Governor of Odisha Prof Ganeshi Lal. It was alleged that the Police misbehaved with Manish Singla during the closing event of Haryana Chief Minister… pic.twitter.com/cexPYLVboS
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) April 28, 2025





