भारत

बीजेपी नेता का कारनामा, नौकरी के नाम पर 40 हजार रुपये लिए, फिर...

jantaserishta.com
15 Feb 2022 8:48 AM IST
बीजेपी नेता का कारनामा, नौकरी के नाम पर 40 हजार रुपये लिए, फिर...
x

DEMO PIC

कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, ये वीडियो था भाजपा नेता का.

अहमदाबाद: गुजरात में कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, ये वीडियो था भाजपा नेता का. दरअसल भाजपा नेता जशुभाई भील ने सरकारी विभाग में नौकरी देने का लालच देकर लोगों से पैसे इकट्ठे किए. किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इसके सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए सस्पेन्ड कर दिया है.

आरोप है कि गुजरात बीजेपी के आदिवासी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और गुजरात स्टेट ट्रान्सपोर्ट के डायरेक्टर जशुभाई भील ने स्टेट ट्रान्सपोर्ट डिपार्टमेन्ट में कंडक्टर की नौकरी देने के नाम पर लोगों से पैसे लिए.
मामला साल 2018 का है. जसुभाई भील ने किसी को गुजरात के स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में नौकरी देने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए. आरोप है कि उन्होंने कहा कि तुम्हारा नंबर मैरिट में लग जाएगा. लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली. इसके बाद उस शख्स ने जसुभाई से पैसे लौटाने के लिए कहा. लेकिन जसुभाई भील ने पैसे वापस देने से इनकार कर दिया.
वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा हरकत में आई और जशुभाई भील को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया. हालांकि जसुभाई का कहना है कि ये सभी बातें झूठी हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story