भारत

बीजेपी नेता ने मुजरा वाली पर फेंके नोट, होटल का वीडियो वायरल

Nil dhankar
18 March 2025 7:16 AM IST
बीजेपी नेता ने मुजरा वाली पर फेंके नोट, होटल का वीडियो वायरल
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बस्ती जिले का एक वीडियो इस समय प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी के नेता जनप्रतिनिधि और एक पूर्व एमएलसी के सामने मुजरा हो रहा है। जनप्रतिनिधि और पूर्व एमएलसी मुजरा कर रही लड़कियों पर नोटों की बारिश कर रहे हैं। यह सब शहर के ही एक नामी होटल में हो रहा है। इस होटल में लाइसेंसी बार भी है। डांस कर रही युवतियों पर भाजपा नेता केवल रुपए ही नहीं उड़ा रहे हैं बल्कि पूर्व प्रतिनिधि एक डांसर को गले भी लगा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुुए सपा ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा के लोग चरित्रहीन और भ्रष्ट हैं लेकिन भाजपाई इल्जाम दूसरों पर लगाते हैं।

भाजपा से जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी उर्फ गिल्लम ने भी वीडियो अपने फेसबुक पर टैग किया है। पोस्ट टैग किए जाने के बाद तमाम फेसबुक इनफ्लुएंसर और यू ट्बयूर इस वीडियो को तेजी से अपने-अपने फेसबुक वाल पर चलाने लगे।

वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आने शुरू हुए। किसी ने कहा बैठक चल रही है। किसी ने बताया कि विकास की गंगा बह रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जिले में खूब चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार चौधरी उर्फ गिल्लम का कहना है कि यह जनप्रतिनिधि के स्तर को दर्शाता है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।



Next Story