भारत

सीएम से मुलाकात के बाद बीजेपी नेता पार्टी से सस्पेंड

jantaserishta.com
22 Aug 2023 1:37 PM IST
सीएम से मुलाकात के बाद बीजेपी नेता पार्टी से सस्पेंड
x
निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होगा।
हैदराबाद: तेलंगाना भाजपा इकाई ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से मिलने के बाद पार्टी के भद्राद्री कोठागुडेम जिला अध्यक्ष कोनेरू सत्यनारायण (चिन्नी) को निलंबित कर दिया। पार्टी की राज्य इकाई ने नियमों का उल्लंघन करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए चिन्नी को निलंबित करने की घोषणा की।
भाजपा के राज्य महासचिव जी. प्रमेंदर रेड्डी ने एक बयान में कहा, निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होगा। चिन्नी ने सोमवार देर रात हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकात की थी। उसके बाद भाजपा ने यह कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) में शामिल होने के लिए न्योता दिया था।
संभावना है कि चिन्नी मंगलवार को भाजपा से अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे। शुक्रवार या शनिवार को उनके बीआरएस में शामिल होने की संभावना है। चिन्नी ने 2014 में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के उम्मीदवार के रूप में कोठागुडेम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story