भारत

जीतू पटवारी के बयान पर भड़के भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी

jantaserishta.com
26 Aug 2025 3:40 PM IST
जीतू पटवारी के बयान पर भड़के भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी
x
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जीतू पटवारी का बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा, "विकास और संविधान विरोधी कांग्रेस का चेहरा कितना महिला विरोधी है, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अधिकांश महिलाएं शराब पीती हैं और सर्वाधिक शराब पीती हैं। यह बयान न केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण है।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस की सोच महिलाओं के बारे में क्या है, यह तो स्वयं कांग्रेस के नेता भी जानते हैं। चाहे पूर्व कांग्रेस की नेता रहीं राधिका खेड़ा हों या प्रियंका चतुर्वेदी हों, इनके अनुभव तो आज पब्लिक डोमेन में हैं और इससे पूर्व भी कांग्रेस के अनेक नेता महिलाओं के विरुद्ध अत्यंत अशोभनीय टिप्पणियां कर चुके हैं। चाहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का महिलाओं के बारे में अशोभनीय बयान हो या धारीवाल का यह दावा कि राजस्थान में रेप इसलिए होते हैं क्योंकि यह 'मर्दों वाला प्रदेश' है, कांग्रेस बार-बार अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर करती रही है।"
सुधांशु त्रिवेदी ने कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता की बेटी नेहा हीरामत की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री का बयान था कि यह 'दोस्ती का मामला' था।
उन्होंने कहा, "मैं जीतू पटवारी से कहना चाहूंगा कि मध्य प्रदेश वह राज्य है जिसने भाजपा के शासनकाल में सबसे पहले महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। मध्य प्रदेश में लोकल बॉडीज में 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया और वहां पर देवी अहिल्याबाई के ही नाम से महिलाओं के उत्थान के लिए पूरी एक योजना समर्पित रूप से काम कर रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story