भारत

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दायर की याचिका, राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग

jantaserishta.com
13 July 2022 5:30 PM IST
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दायर की याचिका, राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पूर्णिया: राम सेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. ये याचिका बीजेपी नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ से दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 26 जुलाई को सुनवाई करेगा. स्वामी इससे पहले भी कई बार इस मामले की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांग कर चुके हैं.

भाजपा नेता डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में राम सेतु को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने के निर्देश दिए जाने की मांग की है. इस याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को SC सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है. सीजेआई ने शुरुआत में कहा- 'हम देखेंगे, हमें एक और सप्ताह का समय दें.'हालांकि, बाद में बेंच ने मामले को 26 जुलाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दे दिया.
बताते चलें कि डॉ. स्वामी इससे पहले कई मौकों पर अपनी याचिका को सूचीबद्ध करने की मांग कर चुके हैं. इस साल फरवरी में उन्होंने मामले का जिक्र किया था और अपनी याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की थी. उन्होंने कोर्ट को बताया था कि केंद्र सरकार ने इस मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल किया है.
अप्रैल 2021 में स्वामी ने मामले को सूचीबद्ध करने के लिए तत्कालीन चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली बेंच से अनुरोध किया था. तब तत्कालीन CJI ने कहा था कि इस मामले की सुनवाई अगले CJI जस्टिस एनवी रमना द्वारा की जाएगी. क्योंकि बोबडे 24 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story