
x
कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है।
पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को भाजपा के नेता सोनू कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस हमले में उनके मित्र भी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, भाजपा के नेता सोनू कुमार (30) अन्य दिनों की तरह सुबह अपने एक मित्र सुजीत कुमार के साथ टहलने निकले थे कि घर के कुछ ही दूरी के पास गोडवा टोला में अज्ञात अपराधियों ने दोनों लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सोनू कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक सोनू भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे। बताता जाता है कि घायल सुजीत का इलाज फिलहाल चल रहा है।
इधर, मुफस्सिल थाना के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इससे पहले रविवार को नालंदा जिले में अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरसीपी सिंह के एक रिश्तेदार पिंटू कुमार की अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे। उनका इलाज चल रहा है। भाजपा बिहार में कथित तौर पर गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





