भारत

सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन

jantaserishta.com
23 Aug 2022 10:27 AM IST
सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: टिकटॉक स्टार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेत्री सोनाली फोगाट की मौत हो गई है. गोवा में हार्टअटैक की वजह से सोनाली फोगाट का निधन हो गया. सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था. चुनाव के दौरान वो टिकटॉक पर अपने वीडियोज के लिए भी काफ़ी चर्चित रही थीं.

भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट का सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगट ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी थी. बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ स्टाफ मेंबर के साथ गोवा गई थीं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story