भारत
घर के बाहर सोए भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मच गया हड़कंप
jantaserishta.com
20 Jun 2023 3:29 PM IST

x
DEMO PIC
छपरा: बिहार के सारण जिला के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर के बाहर सोए भाजपा के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सिसई गांव निवासी मनोज कुमार ठाकुर सोमवार की रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात के करीब दो बजे बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात अपराधी आए और उनके सिर और पेट में गोली मार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर घर के बाहर लोग जुटे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। सहाजितपुर के थाना प्रभारी सूरज कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रथम ²ष्ट्या इसे जमीनी विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।
मृतक मनोज भाजपा के बनियापुर मंडल अध्यक्ष भी थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हत्या के मामले की गंभीरता से सभी कोणों से जांच कर रही है। मृतक के परिवार की तरफ से अभी तक लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसभाजपा नेताभाजपा नेता हत्याBiharBihar NewsBihar PoliceBJP leaderBJP leader murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





