भारत

भाजपा नेता ने अफसर को जड़ दिया थप्पड़, भेजा गया जेल

jantaserishta.com
1 April 2022 10:08 PM IST
भाजपा नेता ने अफसर को जड़ दिया थप्पड़, भेजा गया जेल
x
बड़ी खबर

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को एक वन अधिकारी को थप्पड़ मारने के मामले में जेल भेज दिया गया है. राजावत पर आरोप है कि गुरुवार को उन्होंने वन उप संरक्षक IFS अधिकारी रवि मीणा को उनके दफ्तर में जाकर थप्पड़ मारा था.

दरअसल, कोटा में एक मंदिर के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया गया था जिससे नाराज होकर भवानी सिंह राजावत प्रदर्शन कर रहे थे. जिसके बाद वह वन विभाग के दफ्तर में पहुंचे और कथित तौर पर उन्होंने वन उप संरक्षक रवि मीणा को थप्पड़ मार दिया.
थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस द्वारा बीजेपी नेता और पूर्व संसदीय सचिव भवानी सिंह राजावत के ऊपर कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया. शुक्रवार को भवानी सिंह राजावत को इस मामले में जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story