भारत

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Shantanu Roy
7 March 2024 2:00 PM GMT
BJP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x
परिजन सदमें में
जौनपुर। जौनपुर के बाद अमरोहा में भाजपा नेता सतपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमरोहा कोतवाली क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है। मारे गए सतपाल बीडीसी सदस्य भी थे। वह बुधवार शाम घर से खेत के लिए निकले थे। गुरुवार सुबह उनका शव सूखे तालाब में पड़ा मिला। सीओ व एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बीडीसी सदस्य के बेटे ने पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताते हुए गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। गुरुवार को ही जौनपुर में भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रमोद को भाजपा ने बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था।
सोहरका गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सतपाल (40) बुधवार शाम घर से खेत के लिए निकले थे। काफी देर तक भी वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गुरुवार तड़के गांव के मंदिर से भी इस बाबत ऐलान भी कराया गया। वहीं सुबह में उनके ही खेत के पास सूखे तालाब में सतपाल का लहूलुहान शव पड़ा मिला। कनपटी पर गोली लगी थी। खबर लगते ही गांव के तमाम लोग व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर व एएसपी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने बताया कि हत्या गोली मारकर की गई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। उधर, सतपाल के बेटे नितिन ने गांव निवासी खूब सिंह व विनोद पुत्रगण वीर सिंह, राजेंद्र पुत्र गुलाब सिंह व सतपाल पुत्र परमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। परिजन पुरानी रंजिश में हत्या करने की बात कह रहे हैं।
Next Story