भारत

BJP नेता की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
4 March 2024 11:10 PM IST
BJP नेता की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी
x
एसपी मौके पर पहुंचे
छतरपुर। मध्य प्रदेश की छतरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घटना शहर के सागर रोड पर स्थित मैरिज गार्डन के सामने की है। बताया जा रहा है कि बीएसपी नेता महेंद्र गुप्ता शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन गोलियां बरसा दी। गोली लगने से महेंद्र गुप्ता सड़क पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। इधर, जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना और सीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई। बता दें कि महेंद्र गुप्ता ने बिजावर विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा था।
Next Story