भारत

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
21 Jun 2023 12:23 AM IST
भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
छपरा। बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह सरेआम हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने से भी परहेज़ नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला छपरा जिले से सामने आया है, जहां पर बेखौफ बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान सहजीतपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी मनोज ठाकुर के रूप में हुई है। घटना सोमवार की देर रात 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मनोज ठाकुर घर से 50 मीटर दूरी पर नहर किनारे खेत में सोए हुए थे। इसी बीच बाइक सवार 2 अपराधी वहां पर आए। फिर उन्होंने मनोज ठाकुर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। अचानक गोली चलने की आवाज आई तो परिजन खेत की तरफ भागे। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि मनोज ठाकुर लहूलुहान हालत में वहां पड़े हुए थे। उनके सिर और पेट में एक-एक गोली लगी थी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। बता दें कि मनोज ठाकुर आजीवन भाजपा से जुड़े हुए थे। अभी वह भाजपा के बनियापुर मंडल अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।
Next Story