
x
अपनी मां के साथ अपने घर पर थे।
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में स्थानीय भाजपा नेता प्रशांत रॉय बसुनिया की शुक्रवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बसुनिया अपनी मां के साथ अपने घर पर थे। तभी कुछ बदमाशों ने अंदर घुसकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और बसुनिया को बेहद करीब से गोली मार दी। खून से लथपथ बसुनिया को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता, शुभेंदु अधिकारी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए हत्या के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थित गुंडों की संलिप्तता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, तृणमूल नेतृत्व डरा हुआ है क्योंकि कई जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ता सत्तारूढ़ दल को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हम मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।
हालांकि, दिनहाटा निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल विधायक और राज्य के मंत्री उदयन गुहा ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि पूरी संभावना है कि बसुनिया कूचबिहार जिले में भाजपा में गुटबाजी का शिकार हो गया। गुहा ने कहा, साथ ही, मैं यह कहना चाहता हूं कि वह असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण भी पुलिस के रडार पर था।
हालांकि, उसकी मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के भाजपा से जुड़े होने के कारण पुलिस अनावश्यक रूप से उसे परेशान करती थी। पुलिस ने कहा कि हत्या में शामिल लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Tagsभाजपा नेताभाजपा नेता हत्यापश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल न्यूज़पश्चिम बंगाल पुलिसBJP leaderBJP leader murderWest BengalWest Bengal NewsWest Bengal Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





