भारत
भाजपा नेता को गोली मारी, सिर पत्थर से कूचला, हालत गंभीर
jantaserishta.com
10 Jan 2023 1:50 PM IST

x
अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले के पालकोट में भाजपा नेता सुमित सिंह को अपराधियों ने गोली मारी इसके बाद उनका सिर पत्थर से कूच दिया। उन्हें गंभीर हालत में रांची के मेडिका हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वारदात सोमवार देर रात की है। इस वारदात के विरोध में मंगलवार सुबह से पालकोट कस्बा बंद है। लोग हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सुमित भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वह ईंट भट्ठे के कारोबार से भी जुड़े हैं। लोहरदगा के भाजपा सांसद सुदर्शन भगत ने वारदात को लेकर विधि व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरे राज्य में अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है।
बताया गया कि सुमित सोमवार की रात व्यावसायिक कार्य के सिलसिले में पालकोट बाजार में थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें कार से पास के गांव में छोड़ने का आग्रह किया। बाद में इन्हीं युवकों ने उन्हें कई गोलियां मारीं और पत्थर से उनके सिर पर कई वार किए। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग बाहर निकले और पुलिस को इसकी सूचना दी।
यह आशंका जताई जा रही है कि हमलावर उनके परिचित रहे होंगे। पुलिस मान रही है कि इसके पीछे किसी आपराधिक गिरोह का हाथ हो सकता है।
गुमला के एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने कहा है कि हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर वारदात के विरोध में पालकोट बाजार में दुकानें बंद रखने वाले व्यापारियों और भाजपा की स्थानीय इकाई के नेताओं ने कहा है कि अगर हमलावर तुरंत गिरफ्तार नहीं किए जाते हैं तो आंदोलन किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





