
x
रांची (आईएएनएस)| रांची के ओरमांझी इलाके में मंगलवार दोपहर 12 बजे अपराधियों ने भाजपा नेता चतुर साहु को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। चतुर साहु भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मंत्री हैं।
घटना की जानकारी मिलने ही ओरमांझी थाना प्रभारी के साथ पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि घायल भाजपा नेता अभी घटना के बारे में बहुत ज्यादा बता पाने की स्थिति में नहीं है। उनके हाथ में गोली लगी है। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
चतुर साहु ने सिर्फ इतना बताया कि मास्क लगाकर आए अपराधी ने उन्हें गोली मारी और इसके बाद बाइक पर सवार होकर भाग निकला। जिस वक्त उनपर फायरिंग हुई, वे अपनी छड़-सीमेंट की दुकान में बैठे थे।
Tagsभाजपा नेता चतुर साहुचतुर साहुरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसBJP leader Chatur SahuChatur SahuRanchiRanchi NewsRanchi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





