
x
मुकदमा दर्ज.
मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी भाजपा के बूथ अध्यक्ष को थाने के चौकीदार ने अपने भाई के साथ मिलकर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी है। चौकीदार द्वारा की गई गाली गलौज की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चौकीदार और उसके भाई के खिलाफ गाली गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा निवासी नारायण मिश्रा पुत्र हेमचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह रम्पुरा का भाजपा बूथ अध्यक्ष है। रम्पुरा निवासी औंछा थाने के चौकीदार रवीश और उसके भाई ने फोन पर उससे गाली गलौज की और झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी। आरोपी पहले भी इस तरह का काम कर चुके हैं। जिससे वह भयभीत हो गया है। थाना प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया घटना की तहरीर पर आरोपी रवीश, शिवमंगल पुत्रगण श्रीकृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





