कोविड से मौतों पर WHO के दावे पर बोले बीजेपी नेता संबित पात्रा, कहा-अपुष्ट स्त्रोत से लिया गया डाटा

नई दिल्ली: पिछले दो सालों से पूरी दुनिया में कोरोना महामारी में कोहराम मचा रखा है। भारत में भी इसका असर देखने को मिला। कोरोना महामारी की वजह से लाखों लोगों ने अपनी जान भी गवाई है। शुक्रवार को सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 524002 है। लेकिन भारत सरकार के आधिकारिक आंकड़े पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सवाल खड़े कर दिए हैं। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से 47 लाख लोगों की मौत हुई। डब्ल्यूएचओ के इस दावे पर भारत के प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सवाल उठाए है। अब सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से भी सवाल खड़े किए गए है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि डब्ल्यूएचओ ने अपुष्ट स्त्रोत से डाटा लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





