भारत

बीजेपी नेता बोले- प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे, कांग्रेस हुई हमलावर

jantaserishta.com
5 Jan 2025 12:53 PM IST
बीजेपी नेता बोले- प्रियंका गांधी के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे, कांग्रेस हुई हमलावर
x
फाइल फोटो
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है, बीजेपी नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का विवादास्पद बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे। बता दें कि रमेश विधूड़ी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये बयान कालकाजी इलाके में बीजेपी के एक कार्यक्रम में दिया।
कांग्रेस ने आपत्ति जताई
दिल्ली से भाजपा कैंडिडेट रमेश बिधूड़ी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट किया। बयान का वीडियो कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने X पर शेयर किया।
रमेश बिधूड़ी वीडियो में कहते दिख रहे हैं- लालू ने वादा किया था कि बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं, वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।"
पवन खेड़ा ने इस बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह है इसके मालिकों की असलियत। ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।"
कालकाजी से आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी। लिस्ट में 29 नाम हैं। इनमें से 7 नेता हाल ही में AAP और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।
नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे। कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। पार्टी ने पहली सूची में पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने वाले अधिकतर प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया है। 29 उम्मीदवारों की सूची में 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया है, जबकि 16 के टिकट बदले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story