भारत

पीएम मोदी के भागलपुर दौरे पर भाजपा नेता बोले- ‘ प्रधानमंत्री की गारंटी पर देश की जनता को विश्वास’

jantaserishta.com
24 Feb 2025 12:02 PM IST
पीएम मोदी के भागलपुर दौरे पर भाजपा नेता बोले- ‘ प्रधानमंत्री की गारंटी पर देश की जनता को विश्वास’
x
भागलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार के भागलपुर दौरे पर रहेंगे। जहां वह पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी के भागलपुर दौरे को लेकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे को ऐतिहासिक बताया।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पीएम मोदी का भागलपुर दौरा देश और राज्य के लिए बहुत बड़ा सकारात्मक संदेश है। आज वह भागलपुर की धरती से देश के किसानों को सौगात देंगे। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि उनके पहले किसानों को ठगने का काम किया गया। साल 2015 में पीएम मोदी ने डेढ़ लाख करोड़ की जिन योजनाओं की घोषणा की थी, वो पूरी हुई थी और अब पौने दो लाख करोड़ की सौगात मिलने जा रही है।"
गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "विपक्ष निर्लज्ज है, उन्होंने किसानों को सिर्फ ठगने का काम किया है। लोगों ने बिहार का जंगलराज और उनको लूटने का रोजगार देखा है।"
बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पीएम मोदी आज भागलपुर में तीन लाख किसानों को संबोधित करेंगे। साथ ही किसानों की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण पीएम मोदी की प्राथमिकता है। दुनियाभर में पीएम मोदी के नाम का डंका बज रहा है और उनके प्रति आस्था भी बढ़ती जा रही है। पूरे देश के लोगों को आज मोदी की गारंटी पर विश्वास है। इसका सकारात्मक नतीजा दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र इलेक्शन में देखने को मिला है।"
उन्होंने कहा, "पूरे देश में एक नया माहौल बन गया है, जनता किसी दूसरे नेता की बात पर विश्वास नहीं करती है। पीएम मोदी ही उनके लिए गारंटी हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पिछले एक सप्ताह से भागलपुर में कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है, उनका (पीएम मोदी) दौरा बिहार के लिए ऐतिहासिक है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story