भारत

BJP नेता के हाथ-पैर बांधकर लूट, रात में घुसे बदमाश

jantaserishta.com
13 Oct 2026 5:34 PM IST
BJP नेता के हाथ-पैर बांधकर लूट, रात में घुसे बदमाश
x
मचा हड़कंप.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो लुटेरों ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंत्री रमेश यादव को उनके घर में ही हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया. इसके बाद चोरों ने 12 लाख रुपये कैश, ब्रेसलेट, चेन और घड़ी समेत कुल 12 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया. यह सनसनीखेज वारदात रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र स्थित मंत्री के आवास पर हुई, जब उनके गनर सामने वाली बिल्डिंग में थे और निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए मंत्री रमेश यादव के घर में प्रवेश किया और उनके हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद कमरे में रखा करीब 12 लाख रुपये कैश, सोने का ब्रेसलेट, चेन और घड़ी लूटकर फरार हो गए. महज 13 दिन पहले ही मंत्री बने रमेश यादव के साथ हुई इस घटना से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए.
घटना के समय शासन की तरफ से मिले गनर सामने वाली बिल्डिंग में मौजूद थे. वहीं, रात में बंगले पर तैनात रहने वाले उनके अपने सुरक्षा गार्ड वारदात के वक्त कहां थे, इस पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी के मुताबिक, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि सुरक्षाकर्मी उस दौरान कहां थे.
घटना के बाद जॉइंट पुलिस कमिश्नर समेत कई बड़े अफसर रात में ही मौके पर पहुंचे. हालांकि, पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारी सीधे तौर पर मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. खुद मंत्री रमेश यादव और उनके समर्थक भी इस मामले पर खुलकर बात नहीं कर रहे हैं.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि रात में मिली सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. मामले के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story