भारत

भाजपा नेता को मिली कारण बताओ नोटिस, जानिए क्या है वजह

Shantanu Roy
9 Oct 2023 8:24 PM IST
भाजपा नेता को मिली कारण बताओ नोटिस, जानिए क्या है वजह
x
पार्टी ने इस वजह से दिया नोटिस
जालंधर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता स्वर्ण सलारिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों तथा अनुशासन भंग करने का आरोप लगाया गया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्वर्ण सलारिया से 7 दिन में जवाब देने को कहा है। गौरतलब है कि स्वर्ण सलारिया पठानकोट से संबंधित हैं तथा विधानसभा चुनावों में भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।
Next Story