भारत

लूट का विरोध कर रहे बीजेपी नेता का Murder, मारी गोली

jantaserishta.com
9 Sept 2024 9:46 AM IST
लूट का विरोध कर रहे बीजेपी नेता का Murder, मारी गोली
x
स्थानीय लोगों में आक्रोश.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावर चेन छीनने की कोशिश कर रहे थे और विरोध करने पर उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष का मर्डर कर दिया. बताया जा रहा है कि मुन्ना शर्मा पुजारी भी थे.
वारदात पटना सिटी के चौक थाना इलाके में हुई. हमलावर बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना शर्मा के गले से सोने की चेन छीनना चाह रहे थे, लेकिन मुन्ना शर्मा ने उनका विरोध किया. जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story