भारत

ऐसी जगह फेंकवाऊंगा...भाजपा नेता ने थानेदार को धमकाया, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
3 May 2024 10:34 AM IST
ऐसी जगह फेंकवाऊंगा...भाजपा नेता ने थानेदार को धमकाया, वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो.
भोपाल: मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की समय सीमा समाप्त होने पर माइक बंद करने पर विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा नेता ने थानेदार को ही धमका डाला।
मामला गुरुवार रात का है। विदिशा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोजपुर विधानसभा के मंडीदीप में प्रचार करने पहुंचे थे। मंडीदीप के थानेदार ने प्रचार की समय सीमा पूरी होने पर माइक बंद करने को कहा तो मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा भड़क उठे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पूर्व मुख्यमंत्री चौहान माइक को चालू करने को कह रहे हैं, तो वहीं सुरेंद्र पटवा थानेदार को धमका रहे हैं। सुनाई यहां तक दे रहा है कि तुम्हें फिकवा देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story