भारत

बाल-बाल बचे भाजपा नेता, घर पर 4 बम फेंके गए

jantaserishta.com
1 Jun 2023 7:48 AM IST
बाल-बाल बचे भाजपा नेता, घर पर 4 बम फेंके गए
x
मचा हड़कंप.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के गया में बुधवार तड़के एक भाजपा नेता के घर पर चार बम फेंके गए। नेता और उनके परिवार के लोग हालांकि बाल-बाल बच गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। भाजपा नेता संतोष गुप्ता और उनके परिवार के सदस्य डोभी इलाके स्थित अपने घर में सो रहे थे, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने बुधवार की देर रात करीब दो बजे एक के बाद एक चार बम फेंके। हालांकि, उनमें से कोई भी बम गुप्ता या उनके परिवार को नुकसान नहीं पहुंचा पाया।
पिछले एक साल में भाजपा नेता पर यह दूसरा हमला था। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में रूमाल से मुंह ढके हुए कैद हो गए। स्थानीय पुलिस ने दो जिंदा बम भी बरामद किए हैं। गुप्ता ने आरोप लगाया, मुझे पूरा संदेह है कि हमले के पीछे इमरान नाम का एक दबंग है। वह मुझे मारने की साजिश रच रहा है। हम केवल इसलिए बच गए, क्योंकि उनका निशाना चूक गया।
शेरघाटी रेंज के अतिरिक्त एसपी-सह-डीएसपी के. रामदास ने कहा, "डोभी थाना क्षेत्र के कमरौनी गांव में एक भाजपा नेता के घर चार बम फेंके गए। हमने दो जिंदा बम भी बरामद किए हैं और उन्हें निष्क्रिय कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story