
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जयपुर: राजस्थान की राजनीति में भाजपा नेताओं का सचिन पायलट से प्रेम जगजाहिर है। भाजपा नेता पूर्व डिप्टी सीएम पायलट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बाद एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सचिन पायलट की तारीफ की है। कटारिया ने सोमवार को दौसा जिले में मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन से बाद मीडिया से बात की। कटारिया ने कहा कि सचिन पायलट ने मरी हुई पार्टी को जिंदा कर दिया। सीएम गहलोत उन्हें नाकारा कहते हैं। कटारिया ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार ले दिन से ही इस सरकार में खींचतान साफ देखी जा रही है। दोनों तरफ खेमेबंदी चल रही है, एक-दूसरे के लिए नकारा, निकम्मा और अंग्रेजी बोलने वाला जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन, यह बात भी सच है कि मरी हुई पार्टी को उस व्यक्ति (सचिन पायलट) ने अपने परिश्रम से जिंदा किया। इसको कोई नकार नहीं कह सकता। जो पार्टी 21 विधायकों पर चली गई थी उस पार्टी को सरकार की पार्टी बना दिया। इसमें उन्हीं का तो योगदान है और उसे ही सीएम गहलोत नाकारा कहते हैं। मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना कटारिया ने कहा इनके मन में जो भड़ास है। वह निकल रही है। वह पार्टी को जोड़ने वाले नहीं तोड़ने वाले शब्द हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





