भारत

बीजेपी नेता ने खोया आपा, लाइन मैन के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे

jantaserishta.com
9 Dec 2025 1:14 PM IST
बीजेपी नेता ने खोया आपा, लाइन मैन के साथ मारपीट का आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: दुर्ग जिले के मोतीपुर में भाजपा नेता तुलेश सिगौर की गुंडगर्डी का मामला सामने आया है. अवैध बिजली कनेक्शन काटने पर लाइन मैन राजकुमार शर्मा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पूरा मामला अमलेश्वर थाने का है. बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण मामले में अबतक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं कार्रवाई के लिए आज कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, लाइन मैन राजकुमार शर्मा ने 6 दिसंबर को भाजपा नेता तुलेश सिगौर के अवैध बिजली कनेक्शन को काट दिया था. आरोप है कि इसके बाद तुलेश सिगौर ने अपना आपा खो दिया और फिर मारपीट करने लगा. इस दौरान उसने लाइन मैन को गाली और जान से मारने की भी धमकी दी. घायल लाइन मैन की एमएलसी कराई गई है.
लाइन मैन आरोपी के खिलाफ शिकायत देने थाने पहुंचा. आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण अमलेश्वर थाने पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया है. न्याय के लिए पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था. घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए आज बिजली विभाग के लाइन सहायक वर्ग दो संगठन की ओर से कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null