भारत

बीजेपी नेता छोड़ रहे वॉट्सऐप ग्रुप, बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर ऐसे कसा तंज

jantaserishta.com
29 Dec 2021 4:15 PM IST
बीजेपी नेता छोड़ रहे वॉट्सऐप ग्रुप, बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर ऐसे कसा तंज
x
फाइल फोटो 

कोलकाता: कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीजेपी के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और कई नाराज चल रहे हैं. इसी बीच बंगाल बीजेपी में नई अनबन शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि बीजेपी के कई नेता वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ रहे हैं. इस बहाने बीजेपी छोड़कर टीएमसी में आए बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने न सिर्फ इस अनबन को बाहर लेकर आए बल्कि कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) पर तंज भी कसा.

दरअसल, पिछले 2 दिनों में बंगाल बीजेपी के वॉट्सऐप ग्रुप से कई बीजेपी नेता हट चुके हैं. इनमें बीजेपी नेता सायंतन बसु, रितेश तिवारी समेत पांच नेता शामिल हैं. इसी अनबन को को उजागर करते हुए बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट किया. सुप्रियो ने लिखा कि खुद के गुणों से बीजेपी का विकेट गिर रहा है. आज और पांच गए. शिवबाबू (कैलाश विजयवर्गीय) यह सुनकर कैलाश चले गए हैं. असली बंगाली को खोजने का एकमात्र प्रतिष्ठान मुरलीधर सेन हैं.
बीजेपी के वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ने वाले एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिन लोगों ने वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ा है वो पार्टी से नाराज़ हैं. उनको पिछले कई दिनों में पार्टी ने दरकिनार करने का काम किया है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं हैं हम पार्टी छोड़ रहे हैं. हम पार्टी से जुड़े हुए हैं.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. कुछ लोग वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ते हैं फिर जुड़ जाते हैं. इस खबर सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मतुआ नेता ममता बाला ठाकुर ने बीजेपी के मतुआ नेताओं को टीएमसी में आने का न्योता दे दिया.
कोलकाता नगर निगम चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा हुआ है. ऐसे में पार्टी नेताओं में कलह किसी भी मायने में पार्टी के लिए आनेवाले चुनाव के लिए सही नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story