बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कर दिया ये बड़ा दावा

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुंबई: बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मेट्रो कार शेड परियोजना को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आरे में मेट्रो कार शेड परियोजना को वापस लाने के लिए मैं सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि आरे में मेट्रो कार शेड परियोजना के खिलाफ एक भ्रष्ट अभियान चलाया गया था. किरीट सोमैया ने कहा कि अब यह साफ हो गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए विदेशी धन आया था. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए विदेश से 4 करोड़ रुपए आए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





