भारत

अपराधियों के हमले में घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

jantaserishta.com
14 Jan 2023 4:53 PM IST
अपराधियों के हमले में घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
x
गोलियां मारी गई थीं और इसके बाद उनका सिर पत्थर से कूच दिया गया था।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के गुमला जिले के पालकोट में अपराधियों के हमले में घायल हुए भाजपा नेता सुमित केसरी ने रांची में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। उन्हें पिछले 9 जनवरी की रात कई गोलियां मारी गई थीं और इसके बाद उनका सिर पत्थर से कूच दिया गया था। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा नेता की हत्या की इस बर्बर घटना ने अपराध पर काबू पाने में झारखंड सरकार की विफलता को एक बार फिर उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हत्यारों की गिरफ्तारी और सजा दिलाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।
बता दें कि बीते 9 जनवरी की रात भाजपा नेता सुमित केसरी व्यावसायिक कार्य के सिलसिले में पालकोट बाजार में थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें कब्जे में ले लिया और उन्हीं की बाइक पर बिठाकर पास के गांव में ले गए। बाद में इन्हीं युवकों ने उन्हें कई गोलियां मारीं और पत्थर से उनके सिर पर कई वार किए। गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग बाहर निकले और पुलिस को इसकी सूचना दी। यह आशंका जताई जा रही है कि हमलावर उनके परिचित रहे होंगे। पुलिस मान रही है कि इसके पीछे किसी आपराधिक गिरोह का हाथ हो सकता है। हालांकि छह दिनों के बाद भी इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इधर पुलिस ने मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बसिया के एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story