भारत
मुश्किल में भाजपा नेत्री, सीएम ने इस मामले में जांच की इजाजत दी
jantaserishta.com
18 Aug 2023 9:41 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन के खिलाफ अवैध तरीके से भूमि और संपत्ति अर्जन के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो को पीई (प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी) दर्ज करने की अनुमति दी है। मिस्फिका हसन अभी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री हैं। वह पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। उन पर पाकुड़ के ईलामी प्रखंड की मुखिया रहते अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मिस्फिका के खिलाफ पीई (प्रिलिमिनरी इन्क्वायरी) दर्ज करने की स्वीकृति मांगी थी। उनके खिलाफ एसीबी को एक शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र के साथ कंप्लेन लेटर दिया है। उसके मुताबिक, मिस्फिका के नाम से कुल 8 भूखंडों का रजिस्टर्ड डीड है। इसके अलावा उन्होंने मुखिया रहते हुए कई अन्य संपत्ति भी अर्जित की है। कंप्लेन लेटर में लगाये गये आरोपों की पुष्टि दुमका के तत्कालीन इंस्पेक्टर द्वारा दिये गये जांच रिपोर्ट में हुई थी और मामले की खुली जांच के लिए पीई दर्ज करने की अनुशंसा की गई थी।
Tagsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेनहेमंत सोरेनमिस्फिका हसनChief Minister Hemant SorenHemant SorenMisfika Hassan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





