
x
पुलिस दल मुसीबत में पड़ गया.
सतना (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के सतना जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गए पुलिस दल मुसीबत में पड़ गया, क्योंकि भाजपा नेत्री और चित्रकूट की नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने पुलिसकर्मियों पर ही चप्पल चला डाली। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि चित्रकूट थाना क्षेत्र के पातर गांव में अवैध खनन की पुलिस और प्रशासन को सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस अमले के साथ राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने यहां अवैध खनन में लगी जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर पकड़े यह सूचना जब नगर परिषद की अध्यक्ष साधना पटेल को मिली तो वे अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गईं। यहां उनका प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अमले से विवाद हुआ।
इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साधना पटेल और अधिकारियों के बीच बहस हो रही है तो वही कथित तौर पर उन्होंने हाथ में चप्पल लेकर एक पुलिस कर्मचारी पर चला दी। इस मामले पर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





