भारत
बीजेपी नेता की हार पर जीवित नहीं रहने का किया था दावा...चौंकाने वाली खबर आई
jantaserishta.com
10 Jun 2024 10:22 AM IST

x
फाइल फोटो
मौत हो गई।
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता पंकजा मुंडे की 'बीड' लोकसभा सीट से हारने की स्थिति में 'जीवित नहीं रहने' का दावा करने वाले 38 वर्षीय ट्रक चालक की शुक्रवार रात को बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह जता रही है। किंगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब नौ बजे बोरगांव पटी के पास अहमदपुर-अंधोरी सड़क पर हुई।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान लातूर जिले में स्थित अहमदपुर के येस्टार निवासी सचिन कोंडीबा मुंडे (38) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, 'बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला था। यह तब हुआ जब 'यल्दरवाड़ी नाइट हॉल्ट' बस बोरगांवपटी में रुकी। सचिन बस के पीछे खड़ा था और जब बस पीछे जाने लगी तब तभी वह उसकी चपेट में आ गया'।
किनगांव पुलिस थाना के सहायक निरीक्षक भाऊसाहेब खंडारे ने बताया कि जांच के तहत महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस को जब्त कर लिया गया है। मृतक अविवाहित था और अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता था। उसने एक वीडियो जारी करके दावा किया था कि 'अगर पंकजा मुंडे चुनाव हार गईं तो सचिन जिंदा नहीं रहेगा'। उस समय यह वीडियो वायरल हो गया था।
पंकजा मुंडे, बीड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के बजरंग सोनावणे से बेहद करीबी मुकाबले में 6,553 मतों से हार गईं। मृतक के परिजन ने कहा कि सचिन चुनाव परिणाम के बाद से उदास था और चुप रहता था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





