भारत
दिग्विजय सिंह को लेकर बीजेपी नेता ने दिया ऐसा बयान, हो गया बवाल, जानें पूरी बात
jantaserishta.com
10 April 2024 9:00 AM IST

x
फाइल फोटो
दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके वकील बयान की जांच कर रहे हैं।
भोपाल: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दल जोर-शोर के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा के एक बयान से विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर 'पाकिस्तान भेजने' की बात कह दी है।
विधायक रामेश्वर शर्मा के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर दिए हालिया बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता ने कहा कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह को हराकर उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। रामेश्वर शर्मा के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके वकील बयान की जांच कर रहे हैं।
भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने सोमवार को ब्यावरा में कहा था, 'भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार (रोडमल नागर) को ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र (राजगढ़ लोकसभा सीट का हिस्सा) में एक लाख से अधिक वोटों और लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख से अधिक वोटों से जिताने का संकल्प दोहराया है। जो 'राजा' (दिग्विजय सिंह) यहां घूम रहे हैं, उन्हें इस तरह बोरिया बिस्तर बांधकर भेजा जाएगा कि उन्हें हिंदुस्तान में नहीं बल्कि इस्लामाबाद या लाहौर में ही जगह मिलेगी क्योंकि उनके प्रशंसक अब मध्य प्रदेश और देश में तो हैं नहीं, लेकिन सीमा पार जरूर मौजूद हैं। वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।'
वहीं जब भाजपा नेता के इस बयान के बारे में दिग्विजय सिंह से पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में कोई नई बात नहीं करना चाहता। उनके पास इसके अलावा कोई मुद्दा नहीं है। मेरे वकील बयान की जांच कर रहे हैं और वे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।'
भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि उन्हें हिंदुस्तान में नहीं बल्कि पाकिस्तान में जगह मिलेगी। ऐसे में इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस- दोनों दलों के बीच विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
Tagsलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावरामेश्वर शर्मादिग्विजय सिंहLok Sabha Elections 2024Lok Sabha ElectionsRameshwar SharmaDigvijay Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





