भारत

भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, चौतरफा घिरने के बाद मांगी माफी

jantaserishta.com
5 Jan 2025 5:16 PM IST
भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को लेकर दिया विवादित बयान, चौतरफा घिरने के बाद मांगी माफी
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बीजेपी के पूर्व सांसद और अब कालकाजी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा कि किसी संदर्भ में मेरे द्वारा दिए गए बयान पर कुछ लोग ग़लत धारणा से राजनीतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर बयान दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि मेरा आशय किसी को अपमानित करने का नहीं था, लेकिन फिर भी अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ है, तो मैं खेद प्रकट करता हूं.
बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी इलाके में बीजेपी के एक कार्यक्रम में कहा था कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे. उनके इस विवाद के बाद सियासी पारा गरमा गया है. बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हमलावर है.
रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी एक महिला विरोधी पार्टी है, ये डरावना है कि दिल्ली में कानून और व्यवस्था की समस्या बीजेपी सरकार के अधीन है. अगर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ऐसी अभद्र टिप्पणी करते हैं, तो पार्टी महिलाओं को कैसे सुरक्षित महसूस कराएगी? केवल कालकाजी ही नहीं, मुझे यकीन है कि दिल्ली के सभी मतदाता रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए बयान का मुंहतोड़ जवाब देंगे.
इससे पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है, उनके पूर्व सांसद और अब कालकाजी सीट से उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में जो कहा है, वह उनकी मानसिकता और बीजेपी के चरित्र को दर्शाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story